ऐतिहासिक RK स्टूडियो आखिरकार बिक गया

साझा करें

कपूर खानदान ने अपना ऐतिहासिक आरके स्टूडियो गोदरेज कंपनी को बेच दिया है। हालांकि अभी तक स्टूडियो की ब्रिकी रकम का खुलासा नहीं हुआ है। कपूर खानदान की अनमोल विरासत आरके स्टूडियो को गोदरेज प्रॉपर्टी ने खरीद लिया है। खबरों की मानें गोदरेज कंपनी अब आरके स्टूडियो की जगह पर लग्जरी अपार्टमेंट बनाएगा। हालांकि अभी तक आरके स्टूडियो की ब्रिकी रकम का खुलासा नहीं हो सका है। बीते साल अगस्त माह में कपूर्स ने पहली बार अपनी ऐतिहासिक धरोहर आरके स्टूडियो को बेचने के प्लान का खुलासा किया था। 2.20 एकड़ में फैले इस स्टूडियो का मेंटेनेंस प्राइस ज्यादा होने के कारण कपूर ने बेचने का फैसला लिया था।

गोदरेज ने खरीद ली कपूर खानदान की विरासत

गोदरेज प्रॉपर्टीज के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन पिरोजशा गोदरेज ने एक बयान में कहा, ”हम इस ऐतिहासिक साइट को अपने पोर्टफोलियो में जोड़कर बेहद खुश हैं। यह साइट बेहद विकसित इलाके में स्थित है, जहां पर कई स्कूल, हॉस्पिटल, मॉल्स और कॉमर्शियल प्रॉपर्टीज भी हैं।” वहीं आरके स्टूडियो के लिए रणधीर कपूर ने कहा, ”चेंबूर में स्थित यह संपत्ति मेरे परिवार के लिए काफी खास रही है। यहां पर कई दशक तक आरके स्टूडियो को चलाया गया है। हमने इस संपत्ति की नई कहानी को लिखने के लिए गोदरेज को चुना है।”

बता दें कि राज कपूर ने साल 1948 में फिल्म्स एंड स्टूडियोज की स्थापना की थी। साल 2017 में स्टूडियो में आग लगने के कारण इसका बड़ा हिस्सा जल गया था। इसके बाद कपूर खानदान ने इसे बेचने के फैसले का ऐलान किया था। खास बात यह है कि राज कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ 1985 में रिलीज हुई थी। राज कपूर द्वारा डायरेक्ट की गई यह आखिरी फिल्म थी। बॉलीवुड को आरके स्टूडियो ने ‘बरसात’, ‘अवारा’, ‘बूट पॉलिश’, ‘श्री 420’ (1955) और ‘जागते रहो’ जैसी तमाम सफल फिल्में दी हैं।

cheap air jordans|pompy wtryskowe|cheap huarache shoes| bombas inyeccion|cheap jordans|cheap air max| cheap sneakers|wholesale jordans|cheap china jordans|cheap wholesale jordans|cheap jordans