जादूगर सिकंदर को गोल्डन पर्सनालिटी ऑफ इंडिया 2023 अवार्ड से सम्मानित किया गया

साझा करें

लखनऊ विश्व रंगमंच पर 7 हजार से भी ज्यादा मैजिक शो पूर्ण उत्कृष्टता और भव्यता के साथ प्रदर्शित कर दुनिया के लाखो लोगों को मोहित, सम्मोहित और आनन्दित कर चुके सुपर स्टार जादूगर सिकंदर को आज गुरुवार को सार्थक वेल्फेयर सोसाइटी द्वारा गोल्डन पर्सनालिटी ऑफ इंडिया 2023 अवार्ड से सम्मानित किया गया साथ ही शो के पी आर ओ मदन भारती को भी शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया.
इनदिनों नवाबों के शहर लखनऊ के चारबाग स्थित रविन्द्रालय मे अपना हैरतअंगेज जादू शो का प्रदर्शन कर रहे जादूगर सिकंदर को यह सम्मान आज शो के दौरान संस्था के संस्थापक/अध्यक्ष अश्वनी जायसवाल और संस्था से जुड़े पदाधिकारियों द्वारा प्रदान किया गया। अपने संबोधन में संस्था के अध्यक्ष श्री जायसवाल ने कहा कि जादूगर सिकंदर देश प्रदेश का नाम पूरे विश्व में गौरवांवित कर रहे हैं।इनके प्रदर्शन मे मोहकता,सुंदरता और गति का मधुर मिश्रण शामिल हैं जो दर्शकों को आनंद से सराबोर कर देता है।उन्होंने कहा कि गोल्डन पर्सनालिटी ऑफ इंडिया अवार्ड एक अति प्रतिष्ठित सम्मान है जो विभिन्न क्षेत्रों मे उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली हस्तियों को दिया जाता है।
संस्था के संस्थापक/अध्यक्ष अश्वनी जायसवाल ने संस्था के विषय में यह भी बताया कि उनकी संस्था सार्थक वेलफेयर सोसाइटी एक वर्ल्ड रिकॉर्ड धारी संस्था है जिसने 40,000 हजार बच्चो को स्वच्छता की शपथ दिलाकर यह कीर्तिमान बनाया था। संस्था के सराहनीय कार्य को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के दो उपमुख्यमंत्री सहित 24 मंत्रियों ने प्रशंशा पत्र दिए है।
इसके अलावा करीब 4 दर्जन सरकारी एवम् गैरसरकारी संस्थानों ने संस्था को सम्मानित किया है। संस्था के मुख्य संरक्षक अजय कुमार ने कहा कि सार्थक वेलफेयर सोसाइटी नित्य नए कार्य कर रही है।जिससे समाज में संस्था की बहुत प्रशंशा हो रही है । संस्था हर वर्ष समाज में विभिन्न लोगो को जिन्होंने उत्कृष्ठ कार्य किया है । उनको लगातार सम्मानित करती आ रही है।अजय कुमार ने भी सिकंदर के मंच पर एक जादू दिखा लोगों को चकित कर दिए.
जादूगर सिकंदर ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वो आज जिस मुकाम पर पहुंचे हैं उसका श्रेय हमारी टीम और सभी दर्शकों को जाता है। इसलिए हमे मिलने वाला हर सम्मान उन सभी को समर्पित है।

यह कार्यक्रम वर्ल्ड रिकॉर्ड धारी सामाजिक संस्था सार्थक वेलफेयर सोसाइटी द्वारा किया गया)

cheap air jordans|pompy wtryskowe|cheap huarache shoes| bombas inyeccion|cheap jordans|cheap air max| cheap sneakers|wholesale jordans|cheap china jordans|cheap wholesale jordans|cheap jordans