लखनऊ। देश का गौरवान्वित करने वाला 77वा स्वतंत्रता दिवस जहां पूरे देश में पूरे जोश एवम उत्साह के साथ मनाया गया वही श्रीराम जानकी परिवार सेवा समिति (रजि०)द्वारा मंगलवार को 77वें स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान चालीसा पढ़ कर की गई। संस्था के सचिव नरेंद्र चौरसिया के द्वारा फजुल्लागंज धोबीघाट स्थित हनुमान मंदिर में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित आमजन मानस ने हनुमान चालीसा का पाठ एक ध्वनि में किया जिसके उपरांत राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया गया और राष्ट्रीयगान पूरे जोश खरोश से गाते
हुये सभी स्वतंत्रता सेनानियो को श्रृद्धांजलि अर्पित की गई। संस्था के अध्यक्ष आशीष कश्यप ने कहा
आज से 76 वर्ष पूर्व हम पर अंग्रेजों का शासन था, वे व्यापार के बहाने भारत आए और धीरे-धीरे सब कुछ अपने अधीन कर लिया और हमें अपना गुलाम बना लिया। फिर कई आंदोलन और लड़ाई लड़ने के बाद 15 अगस्त 1947 को भारत स्वतंत्र हुआ। हमारे देश के वीर योद्धाओं की वजह से आज हम स्वतंत्र हुए हैं और उन लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए इस दिन को मनाते हैं। स्वतंत्रता दिवस भारत के राष्ट्रीय पर्वों में से एक है। संस्था की महिला मोर्चा अध्यक्षा शालिनी जयसवाल ने कहा स्वतंत्रता दिवस – का जश्न मनाने के लिए यहां एकत्र हुए हैं। यह एक ऐसा दिन है जब हर भारतीय गर्व और खुशी महसूस करता है। इस दिन, हम उन बहादुर पुरुषों और महिलाओं को याद करते हैं और उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं जिन्होंने हमारी आजादी के लिए लड़ाई लड़ी। स्वतंत्रता दिवस ब्रिटिश शासन से हमारे देश की आजादी का जश्न मनाने का दिन है। 76 वर्ष पहले 15 अगस्त 1947 को आज ही के दिन भारत आज़ाद हुआ था। यह हमारे देश और नागरिको के लिए गर्व वाला दिन है। हमारे पूर्वजों ने आज़ादी की लड़ाई और हमारे लिए अपना जान न्योछावर किया, उसे ध्यान में रखते हुए हमें अपने देश को एक बेहतर देश बनाने की शपथ लेनी चाहिए। संस्था ने स्वतंत्रता दिवस को एक उत्सव की भांति मनाते हुये एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर
शुभकामनाये दी। इस अवसर पर समिति के संस्थापक हिमांशु गर्ग, अनुराग कश्यप, रजत अग्रवाल,रतन रस्तोगी, जीत प्रकाश गुप्ता, उमेश सोनी, रवि दीक्षित, दीपक राजपूत,ज्ञानेश गुप्ता आदि सदस्य सहित सैकड़ों नागरिक उपस्थित रहे।
